मुख्यमंत्री केजरीवाल का नया आदेश, दिल्ली में चिकेन की बिक्री पर लगी रोक को हटाया गया

By अनुराग गुप्ता | Jan 14, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पोल्ट्री मार्केट को खोलने का निर्देश दिया है। जिसका मतलब है कि दिल्ली में चिकेन की बिक्री फिर से शुरू हो जाएगी। दरअसल, बर्ड फ्लू के खतरे को भांपते हुए दिल्ली सरकार ने चिकेन की बिक्री पर रोक लगा दी थी, जिसे अब हटा लिया गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया कि पोल्ट्री मार्केट से लिए नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। इसी के साथ चिकेन के आयात पर और बिक्री पर लगी रोक को भी हटा लिया गया है।  

इसे भी पढ़ें: गाजीपुर बाजार से लिए गए सभी नमूनों में बर्ड फ्लू नहीं होने की पुष्टि हुई है: अधिकारी 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दिल्ली पशुपालन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर में एशिया के सबसे बड़े मुर्गी बाजार से लिए गए सभी 100 नमूनों में बर्ड फ्लू नहीं होने की पुष्टि हुई है।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की