मंदिर के मेले में मुस्लिमों को दुकान लगाने पर बैन, कर्नाटक में लगाए जा रहे ऐसे पोस्टर

By निधि अविनाश | Mar 23, 2022

कर्नाटक के स्कूलों और कॉलेजों में  हिजाब पहनने पर पांबदी लगाई जा चुकी है लेकिन हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी कर्नाटक में हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में कई मुस्लिम संगठनों ने राज्य में बंद का आह्वान किया। इसी बीच अब खबर है कि कर्नाटक के तटीय इलाकों में लगने वाले मेलों में मुस्लिम संगठनों को दुकान लगाने से मना किया जा रहा है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दक्षिणपंथी हिंदू संगठन आयोजन समिति पर दबाव बना रहे हैं और वो नहीं चाहते कि मेलों में मुसलमानों की दुकानें लगाई जाए। पिछले दिनों कर्नाटक हाईकोर्ट ने  शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था जिसके बाद कई मुस्लिम दुकानदारों ने इसके विरोध में आकर अपनी सारी दुकानें बंद कर दी थी। 

क्यों नाराज़ है हिंदू संगठन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  हिंदू जागरण वेदिके के मंगलुरु डिवीजन के महासचिव प्रकाश कुक्केहल्ली ने कहा कि, कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा हिजाब पर फैसला सुनाने के बाद मुस्लिम संगठनों ने विरोध में अपनी दुकानें बंद कर दी थी जिससे स्थानीय मंदिर में पूजा करने वाले लोग काफी नाराज हो गए थे। वहीं दक्षिण कन्नड़ जिले में, बप्पनडुई श्री दुर्गापमेश्वरी मंदिर के वार्षिक उत्सवों के एक होर्डिंग में लिखा गया है कि, जो लोग कानून को नहीं मानते और गायों की हत्या करते है जिन्हें हम पूजते हैं और जो एकता के खिलाफ हैं उन्हें बिजनेस करने की भी इजाजत नहीं दी जाएगी। होर्डिंग में आगे लिखा था कि, बिजनेस करने से रोका जाएगा और हिंदू जागरूक है। बता दें कि, इस ोपस्टर को लेकर मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने बताया कि, जांच हो रही है कि यह होर्डिंग किसने लगाए है। नागरिक एजेंसी अगर इसकी शिकायत दर्ज कराता है तो कानूनी टीम के साथ इसपर सख्त कारवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे

Washington में Kim Jung-kwan की अहम बैठक, South Korea ने Semiconductors पर निवेश की खबरों का किया जोरदार खंडन

NRIs को बड़ी राहत: SEBI के नए KYC नियमों से India में आएगा टिकाऊ Foreign Capital, बोले Nithin Kamath

23 साल बाद Emraan Hasmi की जबरदस्त वापसी, Awarapan 2 की सफलता पर पत्नी परवीन ने कही दिल छू लेने वाली बात