भाजपा की चुनाव आयोग से अपील, कहा- राहुल गांधी को रैलियां करने से रोकें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2019

शिमला। भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई ने चुनाव आयोग से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को रैलियां करने से रोकने की बुधवार को अपील की। प्रदेश भाजपा ने उच्चतम न्यायालय के आदेश का “गलत अर्थ” निकाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ “निराधार” आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए यह मांग रखी है। चुनाव आयोग ने एक दिन पहले ही भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख सतपाल सत्ती को गांधी परिवार के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए नोटिस दिया था जिसके बाद पार्टी ने यह मांग उठाई। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अगर सत्ता में आ गई तो उसका पहला निशाना गुजरात होगा: मोदी

पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम लिखे गए ज्ञापन पत्र राज्य भर के जिला चुनाव अधिकारियों को सौंपे। इन पत्रों में पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर शीर्ष अदालत के 10 अप्रैल के आदेश का “जानबूझकर गलत अर्थ” निकालने का आरोप लगाया। राज्य की राजधानी शिमला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त एवं शिमला की महापौर कुसुम सद्राते ने उपायुक्त सह जिला चुनाव अधिकारी राजेश्वर गोयल को ज्ञापन सौंपा। 

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा