कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने इन संगठनों पर समाज में शांति भंग करने का लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2022

हुब्बाली (कर्नाटक)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बजरंग दल जैसे संगठनों पर समाज में शांति भंग करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कर्नाटक की भाजपा सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो इन पर प्रतिबंध लगाए। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने सरकार को शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक चीजों को करने की सलाह दी और यह सुनिश्चित करने को कहा कि यह (शांति) भंग न हो। सिद्धारमैया ने राज्य में कुछ संगठनों पर प्रतिबंध लगाने पर सरकार के विचार के बारे में एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, किसने मना किया? अगर हिम्मत है तो कीजिए।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता