Beauty Tips: स्किन से जुड़ी कई समस्याओं के लिए वरदान है केले का छिलका, जानिए फायदे

By अनन्या मिश्रा | Sep 03, 2025

केला खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसको खाते ही शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। केला खाने के बाद अधिकतर लोग इसके छिलके को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले की तरह इसका छिलका भी गुणों की खदान है। जिस तरह से केला सेहत और स्किन के लिए लाभकारी होता है, ठीक उसी तरह से इसका छिलका भी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। केले का छिलका स्किन से जुड़ी कई समस्याओं के लिए वरदान होता है। केले के छिलके में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको केले के छिलके को फेस पर लगाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

स्किन बनाएगा ग्लोइंग

अगर आप अपने फेस पर ग्लो लाना चाहती हैं, तो सप्ताह में सिर्फ एक बार केले के छिलके को अपने फेस पर रगड़ें। इससे फेस पर स्पॉट्स दूर होंगे और टैनिंग भी कम होगी। जिससे आपकी त्वचा ग्लो करने लगेगी। आप चाहें तो सप्ताह में दो बार भी केले के छिलके को फेस पर रगड़ सकती हैं। हल्के हाथों से केले का छिलका रगड़ने के बाद आप थोड़ी देर स्किन को ऐसे ही रहने दें। फिर नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें।

इसे भी पढ़ें: Hair Accessories: हेयरस्टाइल के लिए महंगी एक्सेसरीज क्यों, घर की ज्वेलरी से पाएं नया ग्लैमरस लुक

झुर्रियां होंगी कम

बढ़ती उम्र के साथ फेस पर फाइन लाइंस और झुर्रियां आने लगती हैं। केले के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स झुर्रियों और फाइन लाइंस को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके लिए केले के छिलके को झुर्रियों वाली जगह पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में घुमाएं। आप सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा कर सकती हैं।

मॉइश्चराइज रखने में मदद

केले के छिलके में मौजूद पोषक तत्व ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज रखने में मदद करते हैं। अगर आपकी स्किन अधिक रूखी है, तो उसके लिए केले के छिलके पर थोड़ा सा शहद डालकर पूरे फेस पर रगड़ें। ऐसा करने से आपकी स्किन मॉइश्चराइज नजर आती है। सप्ताह में दो बार इस प्रक्रिया को अपना सकती हैं। केले के छिलके में पोटैशियम होता है, जोकि स्किन को डीप न्यूट्रिशन देता है।

पिंपल्स और एक्ने

जिन लड़कियों को एक्ने और पिंपल्स की समस्या ज्यादा होती है। उनके लिए केले का छिलका वरदान है। केले में पाई जाने वाली एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पिंपल्स को पैदा करने वाले बैक्टीरिया पर रोक लगाती है। ऐसे में अगर आप सप्ताह में दो बार फेस पर केले का छिलका रगड़ती हैं, तो आपको एक्ने और पिंपल्स से राहत मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Sambhal Masjid Case: High Court की सख्त टिप्पणी, Law & Order नहीं संभलता तो DM-SP दें इस्तीफा

Top 10 Breaking News | 14 March 2026 | US attack on Kharg Island | PM Modi to visit Kolkata | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Gujarat Budget 2026-27: कौशल, रोजगार और श्रम कल्याण पर खर्च होंगे ₹2,902 करोड़, सरकार का बड़ा ऐलान

BCCI Naman Awards 2026: राहुल द्रविड़ और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड,देखें पूरी डिटेल