Skin Care: केले के छिलके से पाएं जवां-जवां त्वचा, बनाएं मास्क

By मिताली जैन | Mar 02, 2025

केले के छिलके को अक्सर लोग बेकार समझकर छोड़ देते हैं। लेकिन वास्तव में यह बेहद ही काम की चीज है। अमूमन केले के छिलके को स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह आपकी स्किन को चमकदार बनाने के साथ-साथ जवां बनाता है। दरअसल, वे वास्तव में एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, सी और ई के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट और मिनरल्स होते हैं, जो झुर्रियों से लड़ते हैं और स्किन को हाइड्रेट करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Dark Circles: केसर का ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो खत्म हो जाएंगे डार्क सर्कल्स, स्किन भी करेगी ग्लो

केले के छिलके और शहद से बनाएं मास्क

शहद आपकी स्किन को नमी प्रदान करता है, जबकि केले का छिलका कोलेजन को बढ़ाता है। जिससे आपकी स्किन जवां बनती है।

आवश्यक सामग्री- 

1 केले का छिलका 

1 बड़ा चम्मच शहद

मास्क बनाने का तरीका-

केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से को खुरचें और उसमें शहद मिलाएं।

अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।

15-20 मिनट तक लगा रहने दें।

अब, गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

केले के छिलके और हल्दी से बनाएं मास्क

यह एक एंटी-रिंकल मास्क है, जो आपकी स्किन को यंगर लुक देता है। इतना ही नहीं, यह आपकी स्किन टोन को एकसमान लुक देता है। 

आवश्यक सामग्री- 

1 केले का छिलका 

आधा चम्मच हल्दी

1 बड़ा चम्मच गुलाब जल

मास्क बनाने का तरीका-

केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से को खुरचकर निकाल दें।

अब सब कुछ मिलाकर पेस्ट बना लें।

इसे लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।

गुनगुने पानी से धो लें।

केले के छिलके और अंडे से बनाएं मास्क

अंडे के सफ़ेद भाग में प्रोटीन होता है जो ढीली त्वचा को कसने और उसे यंगर दिखाने में मदद करता है।

आवश्यक सामग्री-

1 केले का छिलका (खुरचकर निकाला हुआ)

1 अंडे का सफ़ेद भाग

मास्क बनाने का तरीका-

अंडे के सफ़ेद भाग को फेंटें और केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से को उसमें मिक्स करें। 

अब आप तैयार मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें।

अंत में, ठंडे पानी से धो लें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

SIR पर अंदरूनी मतभेद की खबरों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए, विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला

Asian Games 2026 Schedule | 23 सितंबर को भारतीय एथलीटों का पूरा शेड्यूल, जानें कब और किस इवेंट में उतरेंगे स्टार खिलाड़ी

Election Commissioners की साख पर गहराया महा-संकट! निष्पक्षता पर उठी उंगली, क्या Supreme Court लेगा चुनाव आयोग में असहमति का स्वतः संज्ञान?

23 सितंबर से शुरू हुआ Raj Panchak, 28 सितंबर तक, 5 दिन भूलकर भी न करें ये काम