आजादी का अमृत महोत्सव: बंडारू दत्तात्रेय ने दिल्ली में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ का किया शुभारंभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2022

नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में वैश्विक शांति और सद्भाव हेतु नमो सद्भावना समिति द्वारा दिल्ली के 'आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर', छतरपुर,  में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ के पहले दिन हरियाणा के राज्यपाल मा. बंडारू दत्तात्रेय ने यज्ञ वेदी की परिक्रमा और पूजन कर महायज्ञ की शुरुआत की एवं इस यज्ञ को वर्तमान समय की जरुरत बताते हुए विश्व शांति की बात कही। महायज्ञ के पहले दिन भगवान गणपति की पूजा के साथ यज्ञ की शुरुआत हो गयी है जो 24 अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्र एवं विश्व कल्याण के लिए होने वाले इस महायज्ञ में लगभग 500 से भी अधिक वैदिक पुरोहित, अगम पंडित एवं विभिन्न मठाधीशपति संपूर्ण भारत से आये हैं एवं इस महायज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ आहुति दे रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग इस महायज्ञ में भाग ले रहे हैं एवं विश्व के कल्याण हेतु प्रार्थना कर रहे हैं।

नमो सद्भावना समिति के संचालक श्री प्रवेश पाण्डेय ने बताया की, “दक्षिण भारत और उत्तर भारत के संत, महात्मा शामिल होकर भारतवर्ष एवं विश्व शांति महायज्ञ के माध्यम से जगत के कल्याण हेतु प्रार्थना कर रहे हैं। आप सभी इस यज्ञ में सहभागी अवश्य बनें।“ समिति के मुख्य कार्यकारी मुरली कृष्णा और सदस्य श्रीमती कोनेरू रमादेवि श्रीधर, प्रवेश पांडेय, विभाकर मिश्र, संदीप कालिया,राजेश सिंह एवं अन्य कार्यकर्त्तागण यज्ञ की व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Dev Anand Birth Anniversary: बॉलीवुड के पहले Fashion Icon थे देव आनंद, पेश किया था रोमांस का नया अंदाज

UNGA के इतर S Jaishankar ने Russia और Iran के विदेश मंत्रियों से की अहम वार्ता

Chhattisgarh Heavy Rainfall | छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, जानें कब फिर से खुलेंगे स्कूल

Pitru Paksha 2026: नित्य से लेकर सपिण्डन तक, पूर्वजों की आत्म-तृप्ति के लिए किए जाते हैं 12 प्रकार के श्राद्ध