सभी भारतीयों के लिए नायक हैं शेख मुजीबुर रहमान: PM मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के संस्थापक ‘बंगबंधु’ शेख मुजीबुर रहमान को बुधवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह सभी भारतीयों के लिए एक नायक हैं। बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान का जन्म 17 मार्च 1920 को हुआ था। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मानवाधिकारों और स्वतंत्रता के चैम्पियन बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को उनकी जयंती पर दिल से नमन।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह सभी भारतीयों के लिए नायक भी हैं। इस महीने ऐतिहासिक मुजीब वर्ष समारोहों के लिए बांग्लादेश की यात्रा करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।’’ प्रधानमंत्री 26 और 27 मार्च को बांग्लादेश की यात्रा करेंगे जो कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की शुरुआत के बाद से उनकी पहली विदेश यात्रा होगी।

प्रमुख खबरें

चुनावी गड़बड़ी के आरोपों पर Supreme Court का रुख करेगा INDIA गठबंधन, बोले Rahul Gandhi

RBI के कदमों से US Dollar के मुकाबले Rupee 1 Percent मजबूत होकर 95.76 पर पहुंचा

Delhi High Court में वकीलों ने पढ़ी Preamble, पुलिस कार्रवाई के विरोध में बांधा काला रिबन

High Uric Acid के लक्षण और बचाव: जोड़ों में सूजन और Gout का खतरा ऐसे घटाएं