बांग्लादेश ने जनरल अजीज को सेना प्रमुख किया नियुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2018

ढाका। बांग्लादेश ने लेफ्टिनेंट जनरल अजीज अहमद को देश का नया सेना प्रमुख नियुक्त किया। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बांग्लादेश थल सेना के बीए- 2424 लेफ्टिनेंट जनरल अजीज अहमद... को नया सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 25 जून से प्रभावी होगी। इसमें कहा गया है कि अजीज पूर्ण सैन्य जनरल के दर्जे के साथ अपना पदभार संभालेंगे। वह अर्द्धसैनिक बल ‘ बार्डर गार्ड बांग्लादेश ’ (बीजीबी) के महानिदेशक के तौर पर सेवा दे चुके हैं।

वह जनरल अबू बेलाल मोहम्मद शफीउल हक की जगह लेंगे, जो 25 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। गौरतलब है कि हफ्ते भर पहले ही एयर मार्शल मसीहुज्जमान सेरनीबत ने देश के वायुसेना प्रमुख का पदभार संभाला है। 

प्रमुख खबरें

Numerology Tips: मूलांक 8 वाले 30 के बाद बनते हैं करोड़पति, ये है शनि की विशेष कृपा का कारण

युद्ध की तैयारी में लगे युनूस? बांग्लादेश ने तुर्किए से लिया हथियार, भारत अब करेगा तगड़ा इलाज!

Year Ender 2025: सोना-चांदी ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड, क्या 2026 में भी कायम रहेगी ये बादशाहत?

10 परमाणु मिसाइल तान दिए, पुतिन के घर पर अटैक के बाद रूस ने उठा लिया बड़ा कदम