Bangladesh Army Chief भारत के लिए करने वाले हैं ये बड़ा काम! चीन भागे यूनुस

By अभिनय आकाश | Mar 27, 2025

बांग्लादेश में बड़ा भूचाल आने वाला है। राजधानी ढाका समेत कई बड़े शहरों में सेना उतर गई है। बांग्लादेश के आर्मी चीफ ने कुछ ऐसे ऐलान किए हैं जिसे सुनकर भारत खुश हो जाएगा। बांग्लादेश के आर्मी चीफ वकार उज्मान वो हर काम कर रहे हैं जो भारत को बड़ी जीत दिलाने वाला है। कई एक्सपर्ट्स तो मुहावरे की भाषा में यहां तक बोल रहे हैं कि बांग्लादेश के आर्मी चीफ भारत के लिए जान तक देने को तैयार हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों के अंदर बांग्लादेश की सत्ता बदलने वाली है। भारत के लिए मोहम्मद यूनुस के तख्तापलट की पूरी तैयारी बांग्लादेश के आर्मी चीफ ने अपने हाथों में ले ली है। इसके नतीजे आपको अगले कुछ दिनों में दिखने शुरू हो जाएंगे। कुछ समय पहले ये खबर आई थी कि भारत ने बांग्लादेश के आर्मी चीफ का तख्तापलट होने से बचाया था। बांग्लादेश स्थापना दिवस से ठीक पहले मोहम्मद यूनुस के चीन जाने की खबर भी सामने आई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि यूनुस सरकार को पता चल गया है कि सेना बांग्लादेश में कभी भी तख्तापलट कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में चुनाव दिसंबर में होंगे, राजनीतिक दल तैयारी करें : सूचना सलाहकार महफूज आलम

अभी तीन विकल्पों पर विचार कर रही है सेना 

बांग्लादेश सेना के उच्च अधिकारियों के अनुसार सेना तीन विकल्पों पर विचार कर रही है। 

विकल्प 1: सेना कानून-व्यवस्था बहाल करने के नाम पर अंतरिम सरकार में सीमित हस्तक्षेप कर सकती है। 

विकल्प 2: इमरजेंसी लागू कर यूनुस सरकार को किनारे कर सकती है। 

विकल्प 3: सीधे सत्ता संभालकर देश को चुनाव की ओर ले जा सकती है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो सेना तीसरा विकल्प अपना सकती है। सेना सीधे सत्ता हाथ में लेकर दिसंबर में चुनाव करवाने का कदम उठा सकती है। 

Stay updated with https://www.prabhasakshi.com/international on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Semiconductor में उभरते भारत को Cyber और रणनीतिक जोखिमों से रहना होगा सतर्क: Ashwini Vaishnaw

पत्रकार Payal Mehta का मुंबई में 46 वर्ष की आयु में निधन

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव