By Prabhasakshi News Desk | Feb 11, 2025
ढाका/नयी दिल्ली । बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी को आश्वासन दिया कि उनकी अंतरिम सरकार दिसंबर तक आम चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के शीर्ष नेता ने दी। बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने अंतरिम सरकार प्रमुख के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्होंने (यूनुस) हमें बताया कि वह दिसंबर तक चुनाव कराने के लिए काम कर रहे हैं।’’