बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने का निमंत्रण, विदेश मंत्री ने कहा- सरकार कर रही विचार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

ढाका, 29 जुलाई बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने बुधवार को कहा कि उनका देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने समकक्ष तारिक रहमान को भारत आने के लिए दिए गए निमंत्रण पर ‘विचार’ कर रहा है। विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने यह बात तब कही, जब उनसे दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री तारिक रहमान को दिए गए भारत के निमंत्रण के बारे में पूछा गया। भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी के ढाका आने के पांच सप्ताह बाद रहमान से शिष्टाचार भेंट की, जिसके बाद रहमान ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम अभी इस (आमंत्रण) पर विचार कर रहे हैं।’’ ढाका में भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उच्चायुक्त ने ‘‘बांग्लादेश के साथ आपसी हितों और आपसी लाभ पर आधारित सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी साझेदारी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, साथ ही सभी क्षेत्रों में लोगों पर केंद्रित सहयोग को और गहरा करने की बात कही।’’ पोस्ट में कहा गया कि उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा के लिए विदेश राज्य मंत्री शमा ओबेद इस्लाम से भी मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

Meta Child Safety India | सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज, Meta अब सुरक्षा एजेंसियों से साझा करेगा बच्चों के यौन शोषण का डेटा, सरकार की चेतावनी के बाद फैसला

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रोसेस में बड़ी चूक! एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस, गृह मंत्रालय ने बुलाई हाई-लेवल बैठक

Gurugram Hit and Run | गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस की पीड़ित महिला बाइकर सिया का पलटवार, कहा- सहानुभूति का नाटक न करे आरोपी