भारत की तरह हमारी मदद करो, अमेरिका के आगे रोने लगा बांग्लादेश

By अभिनय आकाश | Apr 01, 2026

ईरान इजराइल जंग ने पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट पैदा कर दिया। हर देश कहीं ना कहीं ऊर्जा संकट से जूझ रहा है और इसी बीच बांग्लादेश ने भी खुलकर अमेरिका से गुहार लगाई है कि उसे भी रूस से डीजल खरीदने की छूट दी जाए। ठीक वैसे ही जैसे भारत को मिली। दरअसल मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और खासकर ईरान से जुड़े संघर्ष ने ग्लोबल तेल बाजार को हिला कर रख दिया। सप्लाई चेन पर असर पड़ा है और कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं। ऐसे में बांग्लादेश जैसे देश जो अपनी लगभग 95% ऊर्जा जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर सबसे ज्यादा दबाव में करीब 17.5 करोड़ की आबादी वाले इस देश के लिए सस्ती और स्थिर ऊर्जा सप्लाई बनाए रखना अब बड़ी चुनौती बन चुकी है। इसी हालात को देखते हुए बांग्लादेश ने अमेरिका को औपचारिक पत्र लिखकर रूसी डीजल खरीदने के लिए स्थाई छूट मांगी। उसने साफ कहा कि जिस तरह भारत को 30 दिन की छूट दी गई थी, उसी तरह उसे भी राहत दी जाए। बांग्लादेश की दलील सीधी है। जब एक सहयोगी देश को उसकी जरूरत के हिसाब से छूट मिल सकती है, तो उसे क्यों नहीं? 

इसे भी पढ़ें: जिंदा पकड़ा गया Lashkar-e-Taiba का खूंखार आतंकी, बड़ी साजिश नाकाम

पूरी समस्या की जड़ में स्टेट ऑफ हुर्मस है जो वैश्विक तेल सप्लाई का एक अहम रास्ता है। ईरान से जुड़े तनाव के चलते यहां आवाजाही काफी सीमित हो गई है जिससे पूरी दुनिया की ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में बांग्लादेश की अपील सिर्फ एक देश की मांग नहीं बल्कि उन सभी आयात निर्भर देशों की आवाज भी है जो वैश्विक राजनीति और जंग के बीच फंसे हुए हैं। अब नजर इस बात पर है कि अमेरिका इस अनुरोध पर क्या फैसला लेता है क्योंकि इससे ना सिर्फ बांग्लादेश बल्कि पूरे क्षेत्र की ऊर्जा सुरक्षा पर असर पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

Parth Jindal ने Sourav Ganguly को सौंपी Delhi Capitals की कमान, बने Head Coach

Rajya Sabha Election: यूपी में BJP के 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

US Aircraft को UK से हटाने पर Donald Trump की दो टूक, Iran को भुगतना पड़ेगा अंजाम

Abhijit Deepke का आरोप: दिल्ली प्रदर्शन रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को पुलिस थमा रही नोटिस