Bangladesh: PM Tariq Rahman के भारत दौरे के लिए 'अनुकूल माहौल' बनाना जरूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 16, 2026

बांग्लादेश ने रविवार को कहा कि वह चाहता है कि भारत प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नयी दिल्ली की प्रस्तावित यात्रा के लिए ‘‘अनुकूल माहौल’’ बनाए। स्थानीय अखबार ने अपनी खबर में यह जानकारी दी। ये टिप्पणी 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रहमान के नयी दिल्ली दौरे को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच आई है।

हमारा मानना ​​है कि इस यात्रा के लिए उचित माहौल बनाने की जरूरत है।’’ समाचार पोर्टल ‘बीडीन्यूज24’ के अनुसार, ‘‘उचित माहौल’’ से करीम का इशारा हसीना के प्रत्यर्पण की बांग्लादेश की मांग वाले मुद्दे की ओर था। पांच अगस्त को नयी दिल्ली में हसीना के प्रेस को ऑनलाइन संबोधित करने के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव आ गया था। उस संबोधन में हसीना ने कहा था कि वह दिसंबर में स्वदेश लौटने और लोकतंत्र बहाल करके देश को ‘‘सही रास्ते’’ पर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, भले ही उन्हें जेल या मौत की सजा का सामना करना पड़े।

बांग्लादेश ने हसीना की मीडिया से बातचीत पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि इस कार्यक्रम से बांग्लादेश के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध बेहतर करने की कोशिशों पर बुरा असर पड़ सकता है। हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने सात अगस्त को कहा था कि हसीना से जुड़े उस मीडिया कार्यक्रम में नयी दिल्ली की कोई भूमिका नहीं थी और वह उस मंच पर बांग्लादेश सरकार के बारे में कही गई किसी भी बात का समर्थन नहीं करता है।

प्रमुख खबरें

Shimla के धार गांव में भीषण आग, पांच मकान जलकर राख

Jitiya Vrat आज नहाय-खाय के साथ शुरू, 3 अक्टूबर को मुख्य पूजा और 4 को पारण का शुभ मुहूर्त

Raja Ravi Varma Death Anniversary: आधुनिक भारतीय कला के जनक थे राजा रवि वर्मा, ऑयल पेंटिंग में हासिल थी महारथ

एशियाई खेलों में Nethra Kumanan ने जीता कांस्य, सेलिंग में भारत को मिली सफलता