Bangladesh में Garment Workers के प्रदर्शन पर 50 फैक्ट्रियां बंद, सुरक्षा बल तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 04, 2026

ढाका, चार नवंबर बांग्लादेश में बेहतर वेतन की मांग को लेकर रेडीमेड कपड़ा श्रमिकों का विरोध-प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन जारी रहने के बीच अधिकारियों ने अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की तैनाती की है, वहीं सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन-विरोधी अभियान चलाया। बांग्लादेश गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (बीजीएमईए) के अधिकारियों ने बताया कि उपनगरीय क्षेत्र गाजीपुर में प्रदर्शन के दौरान पहले से घायल एक श्रमिक की मौत हो गई, जिसके बाद संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए 50 कारखानों को बंद कर दिया गया। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, उपनगरीय सावर औद्योगिक क्षेत्र में झड़पों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के एक वाहन में आग लगा दी।

प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सूचना मामलों के सलाहकार जाहेदुर रहमान ने मंगलवार को हसीना पर इस अशांति को हवा देने का आरोप लगाया। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि बेदखल की गईं पूर्व प्रधानमंत्री ही इन प्रदर्शनों की मुख्य सूत्रधार हैं। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि शेख हसीना जब तक जीवित रहेंगी, सरकार को शांति से रहने देंगी।

जब तक हसीना जीवित रहेंगी, अशांतिपूर्ण गतिविधियां जारी रह सकती है। रहमान का यह बयान उनके उस पिछले दावे से अलग है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हसीना और उनकी भंग हो चुकी अवामी लीग बांग्लादेश में राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक हो चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Air Pollution: 288 दिनों में सबसे खराब स्तर पर पहुंचा AQI, 22 केंद्रों पर हवा गंभीर

Mahadev App के सह-प्रवर्तक रवि उप्पल UAE में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी

WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी को RCB और Mumbai Indians के बीच होगा पहला मैच

Kotia सीमा विवाद पर Naveen Patnaik ने सीएम माझी को लिखा पत्र, केंद्र से दखल की मांग