'चिकन नेक' पर बांग्लादेश की बुरी नजर! हिमंत बिस्वा सरमा चेताया, कहा- हमारे एक तो तुम्हारे दो

By अंकित सिंह | May 22, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चिकन नेक विवाद के बीच बांग्लादेश के खिलाफ तीखा जवाबी हमला किया है। पश्चिम बंगाल में भूमि का एक संकरा हिस्सा सिलीगुड़ी कॉरिडोर को अक्सर 'चिकन नेक' कहा जाता है। यह कॉरिडोर पूर्वोत्तर राज्यों को मुख्य भूमि भारत से जोड़ता है। पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा हैं। हाल ही में बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस ने अपनी चीन यात्रा के दौरान चिकन नेक क्षेत्र और पूर्वोत्तर राज्यों के प्रति अपने बुरे इरादों का मुद्दा उठाया था। अब सीएम सरमा ने दो चिकन नेक थ्योरी के साथ पलटवार किया है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय कर्तव्य पर जाने और चुपचाप जाने में बड़ा अंतर है...गौरव गोगोई को लेकर ऐसा क्यों बोले असम के सीएम

सरमा ने कहा कि मैं अभी हमारी परमाणु शक्ति का जिक्र भी नहीं कर रहा हूं। भारत पर हमला करने के बारे में सोचने के लिए भी बांग्लादेश को दोबारा जन्म लेना होगा। बांग्लादेश को कोई महत्व देने की जरूरत नहीं है। यह एक छोटा देश है, इसकी तुलना भारत से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि हमारे पास एक चिकन नेक है। लेकिन बांग्लादेश के पास दो चिकन नेक हैं। अगर बांग्लादेश हमारे चिकन नेक पर हमला करता है, तो हम बांग्लादेश के दोनों चिकन नेक पर हमला करेंगे... बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह को जोड़ने वाला मेघालय का चिकन नेक भारत के चिकन नेक से भी पतला है और बस पत्थर फेंकने की दूरी पर स्थित है। 

प्रमुख खबरें

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा