नहीं सुधर रहा बांग्लादेश, PM मोदी से मुलाकात के बाद क्या झूठ फैलाने लगे यूनुस!

By अभिनय आकाश | Apr 06, 2025

थाइलैंड में आयोजित बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस की मुलाकात हुई थी। इस बैठक में पीएम मोदी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर भारत की गहरी चिंता व्यक्त की थी। इसके अलावा शेख हसीना के बांग्लादेश में प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया था। लेकिन जैसा की बांग्लादेश की अंतरिम सरकार रोजाना कोई न कोई विवाद खड़ा करती है तो इस मुलाकात के बाद भी ऐसा की कुछ देखने को मिला। यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुर्रआलम ने एक पोस्ट लिखकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। शीफुर्रआलम ने फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि बैंकॉक में हुई बैठक में मोहम्मद युनूस ने पीएम मोदी से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की थी और मोदी का जवाब नकारात्मक नहीं था। शफीकुर्रआलम ने लिखा कि दो दिवसीय बैठक के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के प्रति बहुत सम्मना दिखाया।

इसे भी पढ़ें: अंग्रेजी में साइन करते हैं, तब कहां चला जाता है तमिल पर गर्व, भाषा विवाद के बीच पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन पर कसा तंज

जैसा कि प्रोफेसर यूनुस ने हाल के महीनों में कई बार कहा है कि हम भारत के साथ सबसे अच्छे संबंध चाहते हैं। लेकिन ये निष्पक्षता, समानता और आपसी सम्मान पर आधारित होना चाहिए। हालांकि इस पोस्ट के बाद भारतीय सूत्रों ने इसे बेबुनियाद बताया है। कहा है कि इस तरह के आरोप बांग्लादेश के अंतरिम सरकार की गंभीरता और अच्छे इरादे पर सवाल उठाती है। नई दिल्ली ने अब तक बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर पिछले साल शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए की गई मांग का जवाब नहीं दिया है। हसीना ने 5 अगस्त 2024 को ढाका में बड़े विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत में शरण ली थी और तभी से दिल्ली में रह रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Israel ने भारत को दिया बहुत बड़ा सीक्रेट, बदल जाएगा कश्मीर!

Chanakya West Bengal Exit Poll 2026: बंगाल में खिलेगा कमल,टुडे चाणक्य के पोल में बीजेपी को 192 सीटें मिलने का अनुमान

Tech Tips: अब WhatsApp स्टोरी से ढूंढें किसी का Instagram प्रोफाइल, जानें आसान तरीका

पिता की मौत के बाद एक्शन में Mojtaba, बोले- Hormuz का नया प्रबंधन दुश्मन की मनमानी खत्म करेगा