मोहम्मद यूनुस को नहीं है सत्ता की लालसा, पद छोड़ने की बात पर बांग्लादेश के मंत्री ने दिया ये जवाब

By अभिनय आकाश | May 23, 2025

नोबेल पुरस्कार विजेता के विशेष सलाहकार और कैबिनेट सदस्य ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए अंतरिम नेता के रूप में पद पर बने रहने की आवश्यकता है। यह टिप्पणी उन खबरों के बीच आई है कि यूनुस, जिन्होंने पिछले वर्ष बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विद्रोह के बाद पदभार संभाला था, ने धमकी दी है कि यदि राजनीतिक दल उनका समर्थन नहीं करते हैं तो वह इस्तीफा दे देंगे। यूनुस के विशेष सहायक तथा डाक, दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रमुख फैज अहमद तैयब ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि बांग्लादेश और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक परिवर्तन के लिए प्रोफेसर यूनुस को अपने पद पर बने रहना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने 121 अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा गया

नेशनल सिटिज़न्स पार्टी (एनसीपी) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने शाम को उनके आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाक़ात की। इस्लाम ने मुलाक़ात के बाद बीबीसी बांग्ला से कहा कि हम आज सुबह से ही सर (यूनुस) के इस्तीफ़े की ख़बरें सुन रहे हैं। इसलिए मैं उस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सर से मिलने गया था। उन्होंने कहा कि वे इस बारे में सोच रहे हैं। उन्हें लगता है कि स्थिति ऐसी है कि वे काम नहीं कर सकते। नाहिद ने कथित तौर पर यूनुस से जल्दबाजी में कोई फैसला न लेने का आग्रह किया। नाहिद ने बीबीसी बांग्ला से कहा कि उन्हें मजबूत बने रहना चाहिए। उन्हें सभी दलों के बीच एकता सुनिश्चित करनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि हर कोई उनका सहयोग करेगा।  

प्रमुख खबरें

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त

ईरान के साथ Diplomacy बेअसर! Netanyahu ने किया Trump के Economic Pressure कैंपेन का खुला समर्थन

Anurag Thakur ने Sukhu सरकार से Himachal में लॉटरी टेंडर वापस लेने की मांग की