Anurag Thakur ने Sukhu सरकार से Himachal में लॉटरी टेंडर वापस लेने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 26, 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से हिमाचल प्रदेश में सरकारी लॉटरी फिर शुरू करने के लिए वित्त विभाग द्वारा जारी निविदा तत्काल वापस लेने की मांग की। हमीरपुर से लोकसभा सदस्य ठाकुर ने सुक्खू को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश की जनता के हित में इस प्रस्ताव को पूरी तरह वापस लेने का आग्रह किया। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 19 अगस्त को लॉटरी टिकटों की बिक्री के लिए एकमात्र एजेंट नियुक्त करने के लिए ई-निविदा जारी की थी।

ठाकुर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 1999 में कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, मजदूरों और युवाओं पर लॉटरी के विनाशकारी प्रभाव को देखते हुए इस पर रोक लगाई थी। उन्होंने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 2007 में फिर से लॉटरी पर प्रतिबंध लगा दिया था। ठाकुर ने कहा, “धूमल, सिंह और जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली लगातार सरकारों ने वित्तीय दबाव के बावजूद इस प्रतिबंध को कायम रखा।

यह राज्य के लोगों के अनुभवों पर आधारित आम सहमति थी।” उन्होंने लॉटरी फिर शुरू किए जाने के सामाजिक दुष्परिणामों को लेकर चेताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश पहले ही ऐसे परिवारों का अनुभव कर चुका है, जिन्होंने लॉटरी और जुए में अपनी तनख्वाह, बचत व पेंशन गंवा दीं, जिससे वे आर्थिक संकट में फंस गए।

प्रमुख खबरें

Zoho के Sridhar Vembu बोले, AI खर्च बढ़ने के कारण इस साल नहीं बढ़ेगा वेतन

जंतर-मंतर से दूर होते प्रतिरोध के ठिकाने

Delhi High Court का DUSIB को निर्देश, Ramlila मैदान आवंटन के लिए बनाएं पारदर्शी गाइडलाइंस

Rajnath Singh की Czech उप-PM से New Delhi में बैठक, Joint Defence सहयोग को मिली मंजूरी