Bangladesh में हिंदुओं को कोई तो बचाओ! पंचगढ़ में दंगाईयों ने फूंक दिया पूरा गांव

By अभिनय आकाश | Aug 13, 2024

बांग्लादेश से लगातार इस तरह की खबरें आ रही हैं जहां पर हिंदुओं को टारगेट पर लिया जा रहा है। कहीं उनके मकानों को आग के हवाले किया जा रहा है। कई दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। करीब बांग्लादेश के 50 ऐसे जिले हैं जहां हिंदू आबादी अच्छी खासी संख्या में है। जब से वहां तख्तापलट हुआ है वहां हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का दौर खत्म नहीं हो रहा है। बांग्लादेश के पंचगढ़ में भी हिंदुओं को आग के हवाले कर दिया गया है। 5 अगस्त को ढाका में मांडा फार्मेसी चलाने वाले गोपाल राजबोंगशी घर पर थे, जब उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के दृश्य देखे। उन्होंने स्टोर में अपने कर्मचारियों को इकट्ठा किया, उन्हें दुकान बंद करने और घर जाने के लिए कहा। शाम 4.30 बजे तक, लोगों के एक समूह ने उनकी फार्मेसी में तोड़फोड़ की। दंगाईयों ने दुकान के शटर तोड़ दिए, दवाएं, कंप्यूटर सिस्टम और लगभग 27,000 रुपये की नकदी लूट ली। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए राजबोंगशी ने बताया कि मेरी दुकान में लगभग 21.5 लाख रुपये की दवाएं और उपकरण थे, वे सब कुछ ले गए।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका से नहीं किया सौदा तो गिरा दी सरकार, क्या है सेंट मार्टिन द्वीप का मुद्दा?

अल्पसंख्यक समुदायों के दो संगठनों ने शनिवार को बताया कि 5 अगस्त को हसीना सरकार के पतन के बाद से 52 जिलों में हिंदू समुदाय के सदस्यों पर हमलों की कम से कम 205 घटनाएं हुई हैं। उन्होंने सप्ताहांत में भी विरोध प्रदर्शन किया। समुदाय के नेताओं ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि बांग्लादेश हिंदू, बौद्ध, ईसाई एकता परिषद और बांग्लादेश पूजा उद्जापन परिषद, अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले दो समूह मंगलवार को अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस से मुलाकात करेंगे।

प्रमुख खबरें

UP Police का बड़ा एक्शन! Ankit Baliyan हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी Encounter में ढेर, DGP ने बताई पूरी कहानी

INS Nipun joins Indian Navy | समुद्र की गहराई में भारत का बढ़ा पराक्रम! भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल INS निपुण

सद्गुरु ने आपदाओं से निपटने के लिए भारत और चीन समेत पांच देशों के हिमालय बोर्ड की मांग की

Weekly Horoscope Analysis: 31 अगस्त से 6 सितंबर तक किन राशियों को मिलेगा Property Profit और पैसा