बांग्लादेश बाहर, अफगानिस्तान के लिए भारत ने खोला खजाना, तोहफे में भेजा ये सब

By अभिनय आकाश | Dec 29, 2025

भारत के पड़ोस में जहां एक तरफ बांग्लादेश कट्टरपंथियों की वजह से जल रहा है और भारत के खिलाफ लगातार जहर उगल रहा है तो वहीं भारत अपने उन पड़ोसियों की जो भारत की संप्रभुता का सम्मान करते हैं और भारत के साथ खड़े रहते हैं उनकी हमेशा मदद करता है। अपने पड़ोसी देशों की मदद करने के लिए भारत हमेशा ही आगे रहता है। फिर चाहे मुसीबत कैसे भी हो, भारत मदद का हाथ लेकर सबसे पहले पहुंचता है और अब इसी मदद की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भारत ने अफगानिस्तान को एंबुलेंस की एक खेप सौंपी है। इन एंबुलेंसों को नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच हुई उच्च स्तरीय वार्ता के दौरान भारत ने भेजने की बात कही थी और उसी बात को रखते हुए भारत ने यह खेप भेजी है।

इसकी डिलीवरी अक्टूबर में हुई घोषणा के बाद से हुई है। जब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में अफगानी विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्तकी से मुलाकात की थी।  उस बैठक में जयशंकर ने इस उपहार को सद्भावना का इशारा बताया था। उन्होंने कहा था कि 20 एंबुलेंस का यह उपहार दोस्ती और सहयोग का प्रतीक है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह भी कहा था कि भारत अफगान अस्पतालों को एमआरआई और सिटी स्कैन मशीनें, टीके और कैंसर की दवाई भी उपलब्ध कराएगा। एंबुलेंसों की यह डिलीवरी भारत और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते स्वास्थ्य सहयोग को दिखाता है। जिसके तहत थैलेसीमिया सेंटर बना। 

इसे भी पढ़ें: India हमें ठोकता है तो हमें गलत लगता है लेकिन वही काम हमें Afghanistan में जायज क्यों लगता है? Maulana Fazlur Rehman के सवाल से Asim Munir हुए बेपर्दा

आधुनिक जांच केंद्र तैयार किया गया और काबुल में स्थित इंदिरा गांधी इंस्टट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ में हिटिंग सिस्टम बदलना शामिल है। इसके साथ ही भारत ने काबुल के बग्रामी इलाके में 30 बेड का अस्पताल राजधानी में एक कैंसर सेंटर, एक ट्रॉमा सेंटर और पकिका खोस्त और पक्का प्रांतों में पांच मातृत्व स्वास्थ्य क्लीनिक बनाने का वादा भी किया है। भारत की मदद से करीब 75 अफगान नागरिकों को अब तक कृत्रिम अंग लगाए जा चुके हैं। जिसकी अफगान अधिकारियों ने सराहना भी की है। इसी महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री नूर जलाल जलाली ने भारत का दौरा भी किया था और उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: युद्ध, संघर्ष, सत्ता परिवर्तन, तख्तापलट और अस्थिरता से साल भर जूझती रही दुनिया

बातचीत में दवाओं की लंबे समय तक आपूर्ति, स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और प्रशिक्षण पर चर्चा हुई। इस दौरान कैंसर की दवाओं और वैक्सीन की प्रतीकात्मक हैंडओवर भी हुई। जबकि 128 स्लाइस, सिटी स्कैन मशीन समेत बड़ी खेप जल्द अफगानिस्तान को भेजी जाएगी। भारत अफगान नागरिकों को इलाज के लिए मेडिकल वीजा देना जारी रखे हुए हैं।  

प्रमुख खबरें

केरलम में Cooperative Sector चलाएगा विमान सेवा, सरकार ने दी मंजूरी

Karwa Chauth पर पार्टनर संग करें चांद का दीदार, ये 4 Hill Stations हैं सबसे खास

सुलतानपुर MP MLA Court में मानहानि मामले पर फैसले से पहले पहुंचे Rahul Gandhi

Kylian Mbappe के दो गोल से Real Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया