बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने गृहमंत्री से कहा, हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2021

ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को गृहमंत्री को उन लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया, जिन्होंने धर्म का इस्तेमाल कर हाल में हिंसा भड़काई थी। हसीना ने लेागों से तथ्यों की जांच किये गये बगैर सोशल मीडिया पर किसी भी चीज पर विश्वास नहीं करने को कहा। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 50 साल पहले पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी का विरोध करने वाले घरेलू तत्व अब भी हिंसा भड़काने के लिए जहर उगल रहे हैं, नफरत भरे विमर्श और पाखंड फैला रहे हैं। पिछले बुधवार से बांग्लादेश में हिंदुओं के मंदिरों पर हमले बढ़ गये हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइल के परीक्षण की पुष्टि की

अपने आधिकारिक आवास से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक में शामिल हुई प्रधानमंत्री ने देश के लोगों से तथ्यों की जांच किये बगैर सोशल मीडिया पर किसी भी चीज पर विश्वास नहीं करने को कहा। उन्होंने गृह मंत्रालय को सतर्क रहने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक अलग-अलग हमलों में हिंदू समुदाय के छह लोग मारे गये हैं, लेकिन इस आंकड़े की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। गृह मंत्री ने कहा, ‘‘कोमिला घटना की जांच की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय आरोपियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए काम कर रहा है। हसीना ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया करने की घोषणा की है। विदेश मंत्रालय के बयान में यह रेखांकित किया गया है कि बांग्लादेश सरकार इन घटनाओं की निंदा करती है और हिंदू समुदाय के अंदर और बाहर से आई प्रतिक्रिया का गंभीर संज्ञान लेती है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने हिंदू धर्म स्थलों और प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस व प्रशासन की मदद को लेकर शीघ्रता से कदम उठाते हुए अर्द्धसैनिक बल तैनात किये थे। पुलिस ने देश के विभिन्न हिस्सों में 450 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था तथा और अधिक संदिग्धों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कुल 71 मामले दर्ज किये गये हैं और अब तक 450 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’

विदेश कार्यालय ने एक बयान में दावा किया बांग्लादेश शायद एकमात्र ऐसा देश है जहां सार्वजनिक अवकाशों पर सभी धर्मों के बड़े धार्मिक उत्सव मनाये जाते हैं। इस बीच, सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी हालिया सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ मंगलवार को देशभर में सौहार्द्र रैलियां कर रही है और शांतिपूर्ण जुलूस निकाल रही है। अवामी लीग के महाचिव ओबैदुल कादिर ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘डरें नहीं, हिंदू भाई-बहन। शेख हसीना और अवामी लीग आपके साथ हैं।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Soman Rana ने जीता Gold, Triple Jump में Praveen Chitravel और Selva Prabhu का जलवा

आंदोलन की संस्कृतिः अधिकार नहीं, उत्तरदायित्व भी आवश्यक

Samsung Solve for Tomorrow: छोटे शहरों के Innovations को बड़ा मंच, 100 टीमों का हुआ चयन

NEET Protest पर Smriti Irani का बड़ा बयान, कहा- GenZ और PM Modi के बीच नहीं है कोई दूरी