भारत-चीन के तनाव पर बोलीं बांग्लादेश की PM, दोनों देशों के बीच में नहीं पड़ना, हमें केवल विकास चाहिए

By अभिनय आकाश | Sep 04, 2022

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने कहा है कि हमें भारत और चीन के बीच में नहीं पड़ना है। हमें सिर्फ अपने देश का विकास चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा से कहा है कि अगर चीन और भारत के बीच कोई समस्या है तो मैं वहां किसी तरह से भी नहीं पड़ना चाहती हूं। मुझे सिर्फ अपने देश का विकास चाहिए। भारत और चीन के साथ संबंधों को संतुलित करते हुए पीएम हसीना ने कहा कि हमारी विदेश नीति बिल्कुल साफ है। सभी से दोस्ती, दुश्मनी किसी से नहीं। अगर कोई समस्या है तो वो दोनों देशों के बीच में है। मुझे इसमें अपनी नाक नहीं घुसानी है। मुझे अपने देश का विकास चाहिए।

इसे भी पढ़ें: दिलचस्प है नागिन डांस का इतिहास, बांग्लादेश-श्रीलंका के मैच में खिलाड़ी खूब करते हैं इसका इस्तेमाल, जानें क्यों

बांग्लादेश पीएम ने कहा कि कभी-कभी, हमारे लोगों को इससे बहुत नुकसान होता है, खासकर तीस्ता नदी। हमने पाया कि पीएम मोदी से हल करने के लिए बहुत उत्सुक हैं लेकिन समस्या आपके देश में है। हम केवल गंगा जल साझा करते हैं लेकिन हमारे पास 54 अन्य नदियाँ हैं। यह लंबे समय से चली आ रही समस्या है और इसका समाधान किया जाना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम