बांग्लादेश की PM शेख हसीना पहुंचीं भारत, शनिवार को PM मोदी से करेंगी मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2019

नयी दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना गुरुवार को चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंची। वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने और कारोबार एवं संपर्क को मजबूत करने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता करेंगी। हसीना गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंची और विश्व आर्थिक मंच के ‘ देश रणनीति संवाद- बांग्लादेश’ में हिस्सा लिया। वह भारत-बांग्लादेश व्यापार मंच का उद्घाटन करेंगी और विश्व आर्थिक मंच के समापन समारोह में शामिल होंगी। 

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शनिवार को अपने भारतीय समकक्ष के साथ वार्ता करेंगी जिसके बाद दोनों पक्ष समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। दोनों देशों के प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से तीन द्विपक्षीय परियोजनाओं का वीडियो लिंक के जरिये उद्घाटन करेंगे। विदेशमंत्री एस जयशंकर भी शेख हसीना से बातचीत करेंगे। बांग्लादेश और भारत में संसदीय चुनाव होने के बाद हसीना की यह पहली भारत यात्रा है। अधिकारियों ने बताया कि मोदी और हसीना द्विपक्षीय सहयोग खासतौर पर व्यापार और संपर्क के क्षेत्र में बढ़ाने को इच्छुक हैं। 

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास