अयोध्या में बांग्लादेश की PM शेख हसीना का फूंका गया पुतला

By सत्य प्रकाश | Oct 20, 2021

अयोध्या. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को लेकर हुए हिंसा के विरोध में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना का पुतला फूंका  और राष्ट्रपति संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन देते हुए कहा कि अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार को कदम उठाना होगा।

 

इसे भी पढ़ें: गोसाईगंज विधायक खब्बू तिवारी की सदस्यता हो सकती है समाप्त  

मुस्लिम मंच के अध्यक्ष बबलू खान ने कहा कि जिस तरीके से बांग्लादेशियों के प्रधानमंत्री शेखहसीना ने अपने इस्लामिक आतंकवादियों से हिंदू समाज के लोगों का कत्ल किया गया है हमारी बहन बेटियों पर बुरी नजर डाली गई है और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया है। वहीं कहा कि धर्म नहीं अपनी मानसिकता को बदलो अब कत्ल करना है तो अपने अंदर छुपे शैतान को मारो। वहीं कहा कि हमारे कुरान में नहीं लिखा हुआ है कि किसी बहन बेटियों का इज्जत लुटे। किसी के साथ खिलवाड़ करें और किसी को धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर करें। इस प्रकार से वहां के प्रधानमंत्री इस्लामिक आतंकवाद को बढ़ावा दे रही हैं । लेकिन वह नहीं जानती कि कल वही आतंकवादी उनका ही कत्ल करेंगे। वही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अपने रवैया को नहीं बदला गया तो अयोध्या से धरती से आवाज ही नहीं अब तलवार भी उठेगी।

प्रमुख खबरें

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda

Semicon India 2026: वैश्विक चिप कंपनियों ने भारत में निवेश की जताई रुचि, 56 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर