शरण देने संबंधी ममता बनर्जी की टिप्पणी पर बांग्लादेश ने विरोध जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2024

बांग्लादेश के लोगों को शरण देने संबंधी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालिया टिप्पणी को लेकर ढाका ने राजनयिक माध्यमों से भारत को अपनी नाखुशी अवगत कराया है और कहा कि उनकी टिप्पणियों से ‘‘भ्रम’’ पैदा हो सकता है और लोग ‘‘गुमराह’’ हो सकते हैं।

विदेश मंत्री हसन महमूद ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पूरे सम्मान के साथ मै कहना चाहूंगा कि उनके साथ हमारे बेहद अच्छे संबंध हैं। हमारे बीच गहरे संबंध हैं, लेकिन उनकी टिप्पणियों से कुछ हद तक भ्रम की स्थिति पैदा हुई है और इससे लोग गुमराह हो सकते हैं। हमने इस मुद्दे पर भारत सरकार को एक पत्र लिखा है।’’

हाल ही में कोलकाता में एक रैली में बनर्जी ने कहा था कि बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा के मद्देनजर वह पड़ोसी देश से परेशान लोगों के लिए अपने राज्य के दरवाजे खुले रखेंगी और उन्हें शरण देंगी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भी इसी तरह की टिप्पणियां पोस्ट कीं।

प्रमुख खबरें

Kerala में Rahul Gandhi का LDF पर बड़ा हमला, बोले- चुनाव बाद वामपंथ नहीं बचेगा

Strait of Hormuz Crisis | आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच सरकार सख्त, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के निर्देश

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी EMD जमा करने की प्रक्रिया, खत्म होगा मानवीय हस्तक्षेप

IPL 2026: Shreyas Iyer पर 24 लाख का जुर्माना, क्या तीसरे Offense पर भी नहीं लगेगा Ban? जानें नया नियम