भारत के खिलाफ कोर्ट पहुंचा बांग्लादेश, बैन लगाने की दायर की याचिका !

By अभिनय आकाश | Dec 06, 2024

'जिस थाली में खाना उसी में छेद करना' आपने ये कहवात तो खूब सुनी होगी। बांग्लादेश ने भारत से बैर का नया राग इन दिनों छेर रखा है। कभी दक्षिण एशिया की राइजिंग इकोनॉमी कहलाने वाली बांग्लादेश आज अपने ही गलत फैसलों और कमजोर नेतृत्व के कारण आर्थिक संकट में फंसा हुआ है। हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि विदेशी मुद्रा भंडार खत्म होने की कगार पर है। सरकार के पास बिजली बिल भरने तक के पैसे नहीं और अब कर्ज लेना भी आसान नहीं रहा। लेकिन इन सब के बीच  बांग्लादेश ने अपनी बर्बादी की कहानी को छुपाने के लिए भारत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अब स्थिति ये है कि बांग्लादेश ने भारतीय टीवी चैनलों और यूट्यूब कंटेंट को बैन करने के लिए अपने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। पिछले कुछ सालों में भारत ने बांग्लादेश को कई मेगा प्रोजेक्ट के जरिए आर्थिक और रणनीतिक मदद दी थी। 

इसे भी पढ़ें: सत्ता के भूखे यूनुस बांग्लादेश में करा रहे नरसंहार, शेख हसीना ने पहले सार्वजनिक संबोधन में किया तीखा प्रहार

याचिका दायर करने वाले वकील एखलास उद्दीन भुइयां ने सोमवार को इस घटनाक्रम की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति फातेमा नजीब और न्यायमूर्ति सिकदर महमूदुर रज़ी की उच्च न्यायालय की पीठ द्वारा किए जाने की उम्मीद है। याचिका में विशेष रूप से भारतीय टीवी चैनलों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए केबल टेलीविजन नेटवर्क ऑपरेशन अधिनियम 2006 की धारा 29 के तहत निर्देश देने की मांग की गई है। इसमें यह स्पष्टीकरण भी मांगा गया है कि बांग्लादेश में इन चैनलों पर प्रतिबंध लगाने के लिए नियम क्यों नहीं जारी किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Asish Banerjee के परिवार से CM Suvendu Adhikari ने की बात, कहा- सच सामने लाएगी BJP सरकार

Delhi Airport की सालाना यात्री क्षमता 12.5 करोड़ होगी, 10 साल का मास्टर प्लान तैयार

Formula E भारत में वापसी को उत्सुक, सह-संस्थापक लोंगो ने मेजबानी की इच्छाशक्ति मांगी

Indonesia में 7.7 तीव्रता के Earthquake से 51 लोगों की मौत, 5 हजार बेघर हुए