मोहम्मद युनूस, प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात को लेकर बांग्लादेश के अनुरोध पर विचार हो रहा: जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को यहां संसदीय समिति की बैठक में कहा कि आगामी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच बैठक के लिए पड़ोसी देश द्वारा किए गए अनुरोध पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, जयशंकर ने सदस्यों से कहा कि बांगलादेश की अंतरिम सरकार ने दावा किया है कि हिंदुओं पर हमले ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ थे और ‘‘अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर’’ नहीं किए गए थे।

जयशंकर ने समिति के सदस्यों को बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमा और श्रीलंका के साथ संबंधों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह बाद में पाकिस्तान और चीन के बारे में अलग से बात करेंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि जयशंकर ने बैठक में यह भी कहा कि पाकिस्तान के रवैये के कारण दक्षेस (दक्षिण एशिया सहयोग संगठन) निष्क्रिय है और इसलिए भारत बिम्सटेक (बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं