बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान जैसा करना चाहिए व्यवहार, शेख हसीना के बयान पर बोले कांग्रेस विधायक

By अभिनय आकाश | Dec 22, 2025

करीमगंज कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्था ने सोमवार को आरोप लगाया कि बांग्लादेश के अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बयान के बाद बांग्लादेश के इस्लामी कट्टरपंथियों के साथ हाथ मिला लिया है। बांग्लादेश की तुलना पाकिस्तान से करते हुए विधायक ने भारत के पश्चिमी पड़ोसी देश के खिलाफ पाकिस्तान जैसी ही कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें: मैं लौट...बांग्लादेश बवाल में कूदी शेख हसीना, बयान ने मचा दिया बवाल

पुरकायस्था ने इन गंभीर मुद्दों पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन पर ध्यान देने का आग्रह किया। कांग्रेस विधायक की यह टिप्पणी शेख हसीना के एएनआई को दिए गए ईमेल साक्षात्कार के बाद आई है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश में इस्लामी प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप का आह्वान किया था। उन्होंने यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार पर "चरमपंथियों को मंत्रिमंडल में पद देने, दोषी आतंकवादियों को जेल से रिहा करने और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से जुड़े समूहों को सार्वजनिक जीवन में भूमिका निभाने की अनुमति देने" का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

China Nepal Floods: सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ से 359 मौतें, 288 भारतीय लापता

Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत पर बरसेगी मां की असीम कृपा, जानें Importance और कलश स्थापना के नियम

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को भद्रा मुक्त शुभ मुहूर्त, जानें Rakhi बांधने का सटीक Time और Rituals

China ने Tibet Nepal Border पर जारी किया लेवल 4 अलर्ट, अवरोधक झील से बाढ़ का खतरा