बांग्लादेश ने मोर्टार दागे जाने के मामले में म्यांमा के राजदूत को तलब किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2022

ढाका, 30 अगस्त। बांग्लादेश ने रविवार को उसके क्षेत्र में दो मोर्टार दागे जाने की घटना पर विरोध जताने के लिए म्यांमा के राजदूत आंग क्यॉ मोए को तलब किया। विदेश कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि रविवार दोपहर में घूमधूम सीमा पर दो मोर्टार गिरने के कुछ घंटे बाद राजदूत को तलब किया गया था। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने कहा कि मोर्टार फटे नहीं और उन्हें बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। विदेश सचिव मसूद बिन मोमीन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने तत्काल उन्हें (राजदूत को) बुलाया और अपना विरोध दर्ज कराते हुए उन्हें एक राजनयिक पत्र सौंपा।’’

उधर हजारों रोहिंग्या शरणार्थियों ने म्यांमा में सैन्य अभियान के कारण वहां से निकलने के पांच साल होने के मौके पर कॉक्स बाजार में अपने अस्थायी शिविरों में पिछले सप्ताह ‘नरसंहार स्मृति दिवस’ मनाया था। बांग्लादेश ने अगस्त 2017 से 10 लाख से अधिक रोहिंग्याओं को शरण दी है।

प्रमुख खबरें

Meta Child Safety India | सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज, Meta अब सुरक्षा एजेंसियों से साझा करेगा बच्चों के यौन शोषण का डेटा, सरकार की चेतावनी के बाद फैसला

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रोसेस में बड़ी चूक! एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस, गृह मंत्रालय ने बुलाई हाई-लेवल बैठक

Gurugram Hit and Run | गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस की पीड़ित महिला बाइकर सिया का पलटवार, कहा- सहानुभूति का नाटक न करे आरोपी