बांग्लादेश का न्यायाधिकरण पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस से जानकारी लेगा

By Prabhasakshi News Desk | Nov 18, 2024

ढाका । बांग्लादेश में एक विशेष न्यायाधिकरण पुलिस से इस बारे में जानकारी लेगा कि देश की सुरक्षा एजेंसियों ने अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके करीबी सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए क्या कदम उठाए हैं जिन पर कुछ महीने पहले हुए प्रदर्शनों में सैकड़ों लोगों की मौत के आरोप हैं। हसीना यहां छात्रों की अगुवाई में हुए प्रदर्शनों के बीच बांग्लादेश छोड़कर पांच अगस्त को भारत पहुंच गई थीं और तभी से वहां निर्वासन में रह रही हैं। ढाका स्थित ‘इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल’ ने 17 अक्टूबर को हसीना और 45 अन्य लोगों के लिए वारंट जारी किया था।

मामले में कम से कम 20 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। न्यायाधिकरण इस सिलसिले में हसीना समेत अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार करने की दिशा में हुई प्रगति के बारे में पुलिस से जानकारी लेगा। न्यायाधिकरण के मुख्य अभियोजक ने हसीना की गिरफ्तारी के लिए देश के पुलिस प्रमुख के माध्यम से इंटरपोल से मदद मांगी है। यूनुस ने रविवार को राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा था कि उनका प्रशासन भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करेगा।

प्रमुख खबरें

NTA Reform: प्रश्नपत्रों में चूक रोकने के लिए 4-Tier Security और 600 नए Experts का मास्टरप्लान

Sam Altman का बड़ा Prediction: आपके काम करने का तरीका बदल देगा ChatGPT, हर Meeting और Email पर होगी AI की नज़र

विनेश फोगाट का Brij Bhushan Sharan Singh पर बड़ा हमला, कहा- BJP दे रही है गुंडों को राजनीतिक संरक्षण

David Warner के बाद Australia की सलामी जोड़ी पर संकट, Matt Renshaw लौटे और Labuschagne के लिए बढ़ी मुश्किलें