Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंसा जारी, दंगाइयों ने होटल में आठ लोगों को जिंदा जलाया, 500 कैदी भी छुड़ाए

By रितिका कमठान | Aug 06, 2024

बांग्लादेश में इन दिनों सियासी तखता पलट चुका है। हर तरफ हड़कंप मचा हुआ है। बीते महीने से ही आरक्षण के मुद्दे को लेकर छात्र सड़कों पर उतरे हुए है। लगातार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध भी कर रहे है। वहीं सोमवार को बांग्लादेश में स्थिति इतनी विकट हो गई कि प्रधानमंत्री शेख हसीना तक देश छोड़ने पर मजबूर हो गई। 

वहीं बांग्लादेश में स्थिति बेहद गंभीर है। देश की जेलों को भी उपद्रवियों ने अपना निशाना बनाया है। हालात पर काबू पाने के लिए सरकार ने देश में रविवार शाम से ही कर्फ्यू लगाया हुआ है। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू को तोड़कर सड़कों पर उतरकर उपद्रव मचाना शुरू कर दिया। डंडे लेकर उपद्रवी जेल में भी घुस गए। यहां से 500 कैदी भी फरार हो गए है। उपद्रवियों के कारण शेरपुर जेल से कैदी फरार हुए है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर