अगर सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो बांग्लादेश को नुकसान होगा: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2024

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अगर सुधारात्मक कदम नहीं उठाती है तो इससे नुकसान पड़ोसी देश को ही होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश में जिस तरह से चीजें हो रही हैं, वह स्वीकार्य नहीं है। त्रिपुरा के लोगों ने भारतीय सेना के साथ मिलकर 1971 के मुक्ति संग्राम के जरिए बांग्लादेश के गठन में अहम योगदान दिया था।’

साहा ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता में बैठे लोग अतीत को भूल गए हैं और इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से पड़ोसी देश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने का भी आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

Devi Bhagavata Purana: सालों के इंतजार के बाद ऐसे बना शेर मां दुर्गा का दिव्य वाहन

Asian Games से पहले Team India की किट और Hotel पर बवाल, BCCI को खुद संभालनी पड़ी व्यवस्था

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman