बांग्लादेशी मूल के अमेरिकियों ने ट्रंप से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का आग्रह किया

By Prabhasakshi News Desk | Dec 30, 2024

वाशिंगटन । अमेरिका में बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी हिंदू, बौद्ध और ईसाई समुदाय के लोगों ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आग्रह किया है कि वह बांग्लादेश में धार्मिक एवं जातीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी अत्याचार के संबंध में हस्तक्षेप करें। उन्होंने इस्लामी ताकतों से अल्पसंख्यक समुदाय के लिए ‘‘अस्तित्व का संकट’’ उत्पन्न होने का खतरा बताते हुए ट्रंप से बांग्लादेश में उनकी रक्षा में मदद का अनुरोध किया है। हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने के लिए ट्रंप से आग्रह करते हुए समूह ने कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथ का खतरा बढ़ रहा है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ज्ञापन में अल्पसंख्यकों और स्वदेशी समूहों को आधिकारिक तौर पर मान्यता देने के लिए एक व्यापक अल्पसंख्यक संरक्षण अधिनियम का भी प्रस्ताव रखा गया है। विज्ञप्ति के अनुसार, प्रमुख सिफारिशों में अल्पसंख्यक समुदायों के लिए सुरक्षित क्षेत्रों की स्थापना, अल्पसंख्यकों के लिए अलग चुनावी व्यवस्था और धार्मिक प्रथाओं एवं सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा के लिए अपराध को भड़काने वाले एवं नफरती भाषण के खिलाफ कानून बनाना शामिल है।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश