बांग्लादेश के क्रिकेटर मेहदी हसन ने 21 साल की उम्र में रचाई शादी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

ढाका। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में आतंकी हमले में अपने साथियों के साथ बाल बाल बचे बांग्लादेश के ऑल राउंडर मेहदी हसन मिराज ने शुक्रवार को निकाह कर जिंदगी की दूसरी पारी शुरू की। मिराज के पिता जलाल हुसैन ने कहा कि 21 साल के इस खिलाड़ी ने लंबे समय से मंगेतर राबिया अख्तर प्रीति से उनके घर पर विवाह किया जहां दोनों के परिवार उपस्थित थे। दोनों के बीच छह वर्षों से रिश्ता था। 

क्राइस्टचर्च में अल नूर मस्जिद में जब 15 मार्च को गोलीबारी शुरू हुई थी तब बांग्लादेश के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ मस्जिद से 50 गज की दूरी पर ही थे। इसमें पांच बांग्लादेशी सहित कुल 50 लोगों की मौत हो गयी थी। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं