Bangladesh की पत्रकार को भारी पड़ गया सोनिया-राहुल के खिलाफ फर्जी खबर फैलाना, कांग्रेस ने लिया एक्शन, FIR दर्ज

By अभिनय आकाश | Sep 02, 2024

बेंगलुरु पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बारे में गलत सूचना प्रसारित करने के आरोप में बांग्लादेशी पत्रकार सलाह उद्दीन शोएब चौधरी और एक भारतीय समाचार पोर्टल के एक कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के सदस्य श्रीनिवास जी की शिकायत के बाद हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें सोनिया गांधी को एक विदेशी जासूसी एजेंसी से गलत तरीके से जोड़ा गया था। 

इसे भी पढ़ें: Rahul-Akhilesh का का जात-पात..अब संघ निकालेगा काट, मोदी के फैसलों पर दिखेगी भागवत की छाप?

इस बीच, पुलिस ने कहा, मामले की जांच फिलहाल जारी है। और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि  कांग्रेस वकीलों की सहायता से त्वरित प्रतिक्रिया दल गठित करने पर विचार कर रही है, जिसका विशेष ध्यान ऑनलाइन फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं की समस्या से निपटने पर होगा। अभिषेक सिंघवी की अध्यक्षता में कांग्रेस के विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग की रविवार को यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में बैठक हुई और फर्जी खबरों की समस्या पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया गया।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा