By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2025
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने देश में अवैध रूप से रहने के आरोप में महानगर के दादर से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि क्या वह 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा में शामिल था। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, “हम जांच के तहत उसके मोबाइल फोन टावर लोकेशन का विश्लेषण कर रहे हैं। हमने उसकी गिरफ्तारी के बारे मेंनागपुर में अपने समकक्षों के साथ भी जानकारी साझा की है।” हिंसा के सिलसिले में 110 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी फहीम खान भी शामिल है।