पाकिस्तान से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था बांग्लादेशी, बीएसएफ ने किया गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Mar 09, 2023

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक को आठ और नौ मार्च की दरमियानी रात को पंजाब के अमृतसर सेक्टर के राजाताल सीमा चौकी इलाके से पकड़ा गया। प्रवक्ता ने कहा, “ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे व्यक्ति पर गोली चलाई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।” उन्होंने बताया, “शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति एक बांग्लादेशी नागरिक है। उससे आगे की पूछताछ के आधार पर भावी कार्रवाई की दिशा निर्धारित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Pakistan Aurat March: हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे, इस्लामाबाद की सड़कों पर क्यों उतरीं महिलाएं, पुलिस ने हुई भिड़ंत

बीएसएफ के एक दल ने भारतीय चालक अकबर अली के अलावा जहांगीर रजाई (48) और 48 वर्षीय महिला सारा राजदान जू को उस समय रोका जब वे राजस्थान के सीमावर्ती शहर बाड़मेर के मुनाबाओ क्षेत्र में जा रहे थे। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की एक टीम उनसे पूछताछ कर रही है, जिसके बाद उन्हें स्थानीय पुलिस को सौंपा जा सकता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों विदेशी पिछले साल नवंबर में भारत आए थे और उनके वीजा की वैधता अब समाप्त हो गई है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश