Mirzapur में Brahmaputra Mail से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, बिना वीजा सफर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 23, 2026

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की सतर्कता से ब्रह्मपुत्र मेल से एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा गया है। जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात पकड़े गये युवक की पहचान बांग्लादेश के हाबीगंज निवासी 23 वर्षीय रियाज अहमद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जांच में उसके पास भारत में प्रवेश एवं निवास से संबंधित कोई वैध पासपोर्ट, वीजा अथवा अन्य दस्तावेज नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि आवश्यक जांच के बाद आरोपी को मिर्जापुर जीआरपी थाने के सुपुर्द किया गया था जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

भारत बनेगा पोत निर्माण का वैश्विक केंद्र, Rajnath Singh ने बंगाल में 3,500 करोड़ की योजनाओं की रखी नींव

India vs Sri Lanka 2nd Test: Padikkal और Gill के अर्धशतक, भारत 187/3 पर मजबूत

बबुआ 12 बजे सोकर उठते हैं... CM Yogi Adityanath का Akhilesh Yadav पर तंज

MV Ocean Winner की तलाश के लिए Indian Navy ने बंगाल की खाड़ी में शुरू किया बड़ा अभियान