बांग्लादेशी प्रधानमंत्री हसीना ने मंत्रिमंडल से खाद्यान्न के वैकल्पिक स्रोत तलाशने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2022

ढाका, 6 सितंबर। द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत रवाना होने से पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने मंत्रिमंडल को एहतियात के तौर पर खाद्यान्न के वैकल्पिक स्रोत की तलाश करने का निर्देश दिया है। बांग्लादेश की बीएसएस न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, रविवार को मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौजूदा खाद्यान्न आपूर्ति देशों पर निर्भर न रहें तथा एहतियाती उपाय के तौर पर खाद्य भंडार को भरने के लिये और बाजारों की तलाश करें।

बैठक के बाद बांग्लादेश सचिवालय में एक ब्रीफिंग के दौरान कैबिनेट सचिव के. अनवारुल इस्लाम ने हसीना को उद्धृत करते हुए कहा, “ हम जहां से खाद्यान्न एकत्र कर रहे हैं, उन विशिष्ट देशों पर निर्भर रहने के बजाय, एहतियात के तौर पर एक या दो और स्रोतों (देशों) के लिए पहल की जानी चाहिए ताकि अगर कोई स्रोत इसकी आपूर्ति करने में विफल रहता है तो हमें किसी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़े।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को किसी भी संभावित चुनौतियों से बचने का निर्देश दिया था ताकि आयात के लिए नामित पांच देशों में से कोई भी खाद्यान्न उपलब्ध कराने में असमर्थ हो तो देश (बांग्लादेश) के सामने मुश्किल न आए। वर्तमान में बांग्लादेश रूस, भारत, म्यांमार, वियतनाम और थाईलैंड से खाद्यान्न आयात करता है।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक