Holidays List Of May 2026: मई में छुट्टियों की भरमार, अभी से कर लें अपने काम की Planning, जानें बैंक और स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे?

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 28, 2026

मई महीने की शुरुआत जल्द ही होने वाली है और इस महीने का सबसे ज्यादा इंतजार बच्चों को रहता है, क्योंकि गर्मियों की छुट्टियां शुरु हो जाती है। दूसरी तरफ, बैंकिंग कामकाज की बात करें, तो मई में ऐसे कई दिन आ रहे हैं जब बैंक बंद रहने वाली है। गौरतलब है कि बैंक की छुट्टियों की जानकारी पता होने पर आप अपने वित्तीय संबंधित काम जैसे बिल भुगतान, चेक डिपॉजिट या कैश निकासी के कार्य समय पर निपटा सकते हैं। इस बार की मई की शुरुआत में 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा और लेबर डे जिसके चलते बैंक बंद हो सकती है। 

मई 2026 में बैंक छुट्टियां (Bank Holidays In May 2026)

खासतौर पर बैंकों की छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय की जाती है। इसके अलावा कई छुट्टियां स्थानीय या राज्य सरकारों द्वारा भी घोषित की जाती है। मई के महीने में कुल 8 दिन बैंक दिन हैं। लेकिन इसमें वह अवकाश कभी नहीं जुड़ता, जो किसी अन्य कारण से किसी राज्य या शहर में बंद की जाती है।

गौरतलब है कि बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में वहां के स्थानीय त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों के आधार पर अलग हो सकती हैं। 

मई 2026 में रविवार बैंक छुट्टियां

- 3 मई

- 10 मई

- 17 मई

- 24 मई

- 31 मई

मई 2026 में बैंक छुट्टियां

- 1 मई - अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस/बुद्ध पूर्णिमा 

- 9 मई - दूसरा शनिवार

- 23 मई- चौथा शनिवार

मई में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? 

देशभर में मई महीना का आखिरी में समर वेकेशन शुरु होता है। हालांकि, इनकी कोई एक निश्चित डेट पूरे भारत के लिए नहीं होती है। कुछ राज्यों में स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां मई के पहले या दूसरे सप्ताह से शुरू होकर जून के मध्य तक चलती हैं।

वहीं, प्राइवेट स्कूल और केंद्रीय विद्यालय (KVS) अपनी छुट्टियों का कैलेंडर अलग-अलग जारी करता है। अधिकांश स्कूल मई के पहले सप्ताह से ही छुट्टियां घोषित कर देते हैं, जबकि कुछ स्कूलों में बीच के सप्ताह से शुरु होती है छुट्टियां। 

प्रमुख खबरें

Kalyan Banerjee का U-turn: Abhishek संग सुलह, NDA के खिलाफ जंग का ऐलान! TMC में सब ठीक?

Gulf of Oman में भारतीयों की मौत पर भड़का India, Modi और Jaishankar का गुस्सा देखकर Trump व Marco Rubio सकते में

दिव्यांगों से भेदभाव या Baggage Fee का विवाद? Cathay Pacific एयरलाइन पर क्रिकेटर Lokesh ने लगाए गंभीर आरोप

Team India की नई पहेली: Kohli-Pandya के बिना कैसी होगी प्लेइंग XI? Coach Gambhir की अग्निपरीक्षा