बैंक ऋण 6.48 प्रतिशत बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2021

मुंबई| रिजर्व बैंक के आंकड़े के अनुसार आठ अक्टूबर को समाप्त पखवाड़े में बैंक ऋण 6.48 प्रतिशत बढ़कर 110.13 लाख करोड़ रुपये और जमा 10.16 प्रतिशत बढ़कर 157.56 लाख करोड़ रुपये हो गया।

बृहस्पतिवार को जारी भारत में आरबीआई के अनुसूचित बैंकों की स्थिति के विवरण अनुसार, पिछले साल नौ अक्टूबर को समाप्त पखवाड़े में बैंक ऋण 103.43 लाख करोड़ रुपये और जमा 143.02 लाख करोड़ रुपये थे।

आंकड़े के अनुसार 24 सितंबर, 2021 को समाप्त पिछले पखवाड़े में बैंक ऋण में 6.67 प्रतिशत और जमा में 9.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। वित्त वर्ष 2020-21 में, बैंक ऋण में 5.56 प्रतिशत और जमा में 11.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

इसे भी पढ़ें: आईएसए महासभा ने 2030 तक सौर ऊर्जा में 1,000 अरब डॉलर निवेश करने का वादा किया

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा