बैंक धोखाधड़ी मामला: ईडी ने दुबई में 51 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बताया कि एक कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में धन शोधन निरोधक कानून के तहत दुबई में 51 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नौ आलीशान अपार्टमेंट और व्यावसायिक इमारतें कुर्क की गई हैं।

ईडी ने एक बयान में कहा कि यह जांच एडवांटेज ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड (एओपीएल), इसके मुख्य निदेशक/महत्वपूर्ण लाभार्थी श्रीकांत भासी, निदेशकों, गारंटर और संबंधित लोगों की ओर से की गई बैंक धोखाधड़ी से संबंधित है, जिससे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को 1,266.63 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बयान में कहा गया है कि कुर्क की गई 51.70 करोड़ रुपये की संपत्ति भासी की है और उन्होंने इसे अपनी बेटी को उपहार में दिया था।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र