बैंक धोखाधड़ीः ED ने शिमला की कंपनी की 1.08 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2019

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने शिमला की एक कंपनी एवं उसके प्रवर्तकों की 1.08 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। एजेंसी ने बैंक धोखाधड़ी एवं धनशोधन से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़ें: सरकार का बड़ा ऐलान, अब 10 सरकारी बैंक मर्ज होकर 4 बैंक बनेंगे

प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि जांच के दौरान पाया गया कि शिमला के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कंपनी को डेढ़ करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया था। इसमें से 1.25 करोड़ रुपये का ऋण शर्तों की अवहेलना में कंपनी के चालू खाता में हस्तांतरित कर दिया गया। एजेंसी ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल