अमेरिका में पिछले दो साल में 35 लाख डॉलर की बैंक धोखाधड़ी, पाकिस्तानी मूल के कई लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में पिछले दो साल में 35 लाख डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में अभियोजकों ने सात लोगों को आरोपी बनाया है और उनमें से कई पाकिस्तान मूल के हैं। अमेरिका के न्याय मंत्रालय ने बताया कि आरोपियों में से पांच लोगों को सोमवार कोनव ल,, गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिका के न्यूजर्सी की एक संघीय अदालत में दायर की गई आपराधिक शिकायत में उन सभी पर एक योजना के नाम पर बैंक धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। 

इन लोगों ने कई प्रमुख बैंकों को धोखा देने के लिए सैकड़ों फर्जी खातों का इस्तेमाल किया, जिससे 35 लाख डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ। न्याय मंत्रालय के अनुसार जिन लागों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाये गये हैं उनमें राणा शार :36:, अवैस दार :32:, शमशेर फारूक :26:, हबीब माजिद :34:, नावीद आरिफ :42:, अली अब्बास :38: तथा अर्म अयाज :36: शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

CPIM Leaders Detained: दिल्ली में कार्रवाई के खिलाफ केरल में सड़क पर उतरे माकपा कार्यकर्ता

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?