कोरोना का कहर, ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 30% सिकुड़ने की चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

लंदन। बैंक ऑफ इंग्लैड ने कोरोना वायरस संकट का ब्रिटेन पर गहरा प्रभाव पड़ने की आशंका जतायी है। बैंक ने चेतावनी दी है कि 2020 की पहली छमाही में देश की अर्थव्यवस्था का आकार 30 प्रतिशत सिकुड़ सकता है। बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने बृहस्पतिवार को अपनी मुख्य ब्याज दर को 0.1 प्रतिशत के स्तर पर अपरिवर्तित बनाए रखने का निर्णय किया। यह बैंक की न्यूनतम ब्याज दर है। साथ ही बैंक ने ब्रांड खरीद कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की भी घोषणा की।

बैंक ने अपने नीतिगत दरों की घोषणा के साथ जारी एक बयान में अनुमान जताया कि देश की अर्थव्यवस्था में पहली छमाही में ‘बहुत तेज गिरावट’ दर्ज की जा सकती है। इसी के साथ बेरोजगारी में भी ‘उल्लेखनीय बढ़ोतरी’ होगी। हालांकि, सरकार की ‘रोजगार सुरक्षा योजना’ के तहत कई कंपनियों ने लोगों को नौकरी से नहीं निकाला है। बैंक का अनुमान है कि इस साल देश की अर्थव्यवस्था का कुल आकार 14 प्रतिशत तक घट सकता है। लेकिन यह इस पर निर्भर करेगा कि लॉकडाउन कब तक चलता है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई