Bank of Maharashtra ने गृह और कार ऋण दर में 0.20 प्रतिशत तक कटौती की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2023

नयी दिल्ली। सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने शनिवार को गृह और कार ऋण पर ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत तक की कटौती की। इसके अलावा बैंक ने प्रसंस्करण शुल्क को मान करने की घोषणा भी की। इस कटौती के साथ गृह ऋण अब मौजूदा 8.60 प्रतिशत की जगह 8.50 प्रतिशत पर उपलब्ध होगा।

इसे भी पढ़ें: मुकेश कुमार जिस तरह से प्रगति कर रहा है, उससे बहुत खुश हूं: भारतीय गेंदबाजी कोच

दूसरी ओर कार ऋण को 0.20 प्रतिशत सस्ता कर 8.70 प्रतिशत कर दिया गया है। बीओएम ने एक बयान में कहा कि नयी दरें 14 अगस्त से प्रभावी हैं। बैंक ने कहा कि कम ब्याज दरों और प्रसंस्करण शुल्क में छूट के दोहरे लाभ से ग्राहकों को वित्तीय बोझ कम करने में मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Mahadev App से अपराध की कमाई 92000 करोड़ से ज्यादा, ED ने रायपुर कोर्ट को बताया

भारत अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं रहा, Rahul Gandhi ने Hyderabad में PM Modi पर साधा निशाना

Tarn Taran में NH-54 पर दो तीर्थयात्री बसों की भीषण टक्कर, पांच की मौत और 15 घायल

Gurugram में ससुराल पक्ष ने BJP पार्षद और उनके पिता को पीटा, पांच आरोपी गिरफ्तार