Bank of Maharashtra ने आवास ऋण पर ब्याज दर घटाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2023

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने आवास ऋण पर ब्याज दरों में कटौती की रविवार को घोषणा की। बैंक ने आवास ऋण पर ब्याज दर को मौजूदा 8.6 प्रतिशत से घटाकर 8.4 प्रतिशत कर दिया है। बैंक ने एक बयान में कहा कि नई दरें 13 मार्च 2023 से प्रभावी होंगी। बैंकिग क्षेत्र में 8.4 प्रतिशत की ब्याज दर के साथ यह आवास ऋण सबसे सस्ते आवास ऋणों में से एक है। बयान के मुताबिक बैंक रक्षा कर्मियों, अर्द्धसैनिक बलों के लिए भी विशेष ब्याज दर की पेशकश करता है।

प्रमुख खबरें

Dantewada में सुरक्षाबलों ने पकड़ा माओवादियों का छिपाया गया हथियारों और BGL का बड़ा जखीरा

पहाड़ों की राजनीति लेने लगी करवट! Uttarakhand Congress में छिड़ी महाभारत और Harish Rawat के तेवर पार्टी को नुकसान के स्पष्ट संदेश दे रहे हैं

Shivraj Singh Chouhan को थमाई झूठी स्क्रिप्ट, YSRCP ने Proddatur कार्यक्रम पर TDP को घेरा

डर, रहस्य और सीरियल किलर का खौफ, अक्टूबर में आ रही हैं ये 4 दमदार फिल्में-सीरीज