Bank of Maharashtra पहली तिमाही में ऋण, जमा वृद्धि के मामले में शीर्ष पीएसयू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2023

नयी दिल्ली। सार्वजनकि क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने (बीओएम) चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ऋण और जमा वृद्धि के मामले में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। पुणे स्थित ऋणदाता की जमा और कर्ज में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो अप्रैल-जून तिमाही के दौरान किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) का सबसे अधिक है। पीएसबी के प्रकाशित तिमाही आंकड़ों के अनुसार, 24.98 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ जून 2023 के अंत में बैंक का सकल घरेलू ऋण बढ़कर 1,75,676 करोड़ रुपये हो गया।

खुदरा-कृषि-एमएसएमई (आरएएम) ऋण के मामले में, बीओएम में 25.44 प्रतिशत की उच्चतम वृद्धि हुई है, इसके बाद पंजाब एंड सिंध बैंक में 19.64 प्रतिशत और पंजाब नेशनल बैंक में 19.41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जमा वृद्धि के संबंध में, बीओएम ने 24.73 प्रतिशत की वृद्धि देखी और जून 2023 के अंत में 2,44,365 करोड़ रुपये जुटाए। प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, जमा में 15.50 प्रतिशत की वृद्धि (10,50,306 करोड़ रुपये) के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा दूसरे स्थान पर था, जबकि पंजाब नेशनल बैंक ने 13.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 12,67,002 करोड़ रुपये दर्ज किए।

प्रमुख खबरें

Crime Patrol 2026 | अजय देवगन का क्राइम पेट्रोल इस महीने से होगा शुरू: जानें कब, कहाँ और कैसे देखें नया सीज़न

Amit Shah, Rajnath Singh, Nitin Gadkari, Shivraj Singh Chouhan, Piyush Goyal, Ashwini Vaishnaw से खुश PM Modi ने Cabinet Meeting में कह दी बहुत बड़ी बात

चार महीने में 22 को मौत की सजा देकर सुर्खियों में छाये जज Judge Ravi Kumar Diwakar, ऊपरी कोर्ट ने 97 जघन्य मामलों की फाइलें उनसे वापस लीं

तो मैंने इनसे शादी की है! Yami Gautam के भाभी डायन है लुक पर पति Aditya Dhar का मजेदार रिएक्शन वायरल