By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2022
मुंबई। मुंबई के उपनगरीय अंधेरी इलाके में शुक्रवार को 54 वर्षीय बैंक अधिकारी की उसकी पत्नी और बेटे ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को एक इमारत की सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे।पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपियों ने कबूल किया कि वे मृतक से तंग आ चुके थे क्योंकि वह परिवार पर ध्यान नहीं देता था, उन्हें घर खर्च नहीं देता था और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था।